बूथ प्रबंधन
मतदाता सूची की जांच: बूथ स्तर पर पूरी प्रक्रिया
नाम जुड़ा है या कटा? मतदान से पहले हर बूथ की सूची जांचने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

चुनाव में सबसे दर्दनाक हार वह होती है जब आपका समर्थक वोट देने जाए और सूची में नाम ही न हो। इसलिए मतदान से 2-3 महीने पहले हर बूथ की मतदाता सूची की जांच अनिवार्य है।
प्रक्रिया: (1) हर बूथ की ताजा मतदाता सूची प्राप्त करें — BLO से संपर्क में रहें। (2) पन्ना प्रमुखों को 30-50 मतदाताओं की सूची दें — वे घर-घर जाकर जांचें। (3) छूटे नामों के फॉर्म-6, सुधार के फॉर्म-8 समय पर भरवाएं। (4) बूथ लेवल एजेंट (BLA) को प्रशिक्षित करें।
मतदान से एक हफ्ते पहले की चेकलिस्ट: हर परिवार को मतदाता पर्ची पहुंची? नए मतदाताओं को बूथ का रास्ता पता है? बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन की व्यवस्था है? जिस बूथ की सूची साफ, उसी बूथ का परिणाम साफ।
और उपयोगी लेख
पंचायत चुनाव में डिजिटल रणनीति क्यों जरूरी है?
आज गांव-गांव में स्मार्टफोन है। जानिए कैसे डिजिटल अभियान आपके प्रचार को हर मतदाता तक पहुंचा सकता है।
व्हाट्सएपव्हाट्सएप से बूथ मैनेजमेंट कैसे करें
कार्यकर्ता नेटवर्क, डिजिटल सामग्री और क्षेत्रीय आउटरीच - एक व्यवहारिक गाइड।
वेबसाइटउम्मीदवार वेबसाइट में क्या-क्या होना चाहिए
परिचय से लेकर जन सुझाव एवं संपर्क तक - एक भरोसेमंद वेबसाइट के जरूरी सेक्शन।
